
नई दिल्ली। इन दिनों केरल भारी प्राकृतिक संकट से जूझ रहा जिसके चलते वहां बड़ी मात्रा में जान मान की हानि हुई है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल में अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 350000 लोग इस से प्रभावित हो चुके हैं। पिछले कई सालों में ये देश में आई सबसे भीषण आपदा है। आर्मी और स्थानीय लोग लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं। केरल के इस संकट के समय पर पूरा देश उसके साथ खड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने केरल के लोगों की मदद के लिए मदद की गुहार लगाई है। द्रविड़ ने केरला क्रिकेट बोर्ड को पैसे देने की बात कही है ताकि वे वहां फंसे लोगों की मदद कर सके। आइए देखते हैं उनके ये वीडियो