30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेब्यू का सपना कहीं सपना ही न रह जाए, बिना खेले ही भारत लौटे शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी

जिम्बाब्वे दौरे में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। तीनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय वनडे में डेब्यू का इंतजार करते रहे और बिना कोई मैच खेले भारत वापस लौट गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 23 Aug 2022, 12:27 PM IST

ardhavesh.png

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर दी है। इस सीरीज में शुभमन गिल और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन इस सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी भी थे जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसमें से एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो पिछली दो सीरीज से भारतीय स्कॉड का हिस्सा है। लेकिन उसे डेब्यू करने का कोई मौका नहीं मिला।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी को पिछली दो सीरीज से टीम इंडिया का हिस्सा हैं। लेकिन उन्हें एक भी बार प्लेइंग 11 में नहीं चुना गया। राहुल ने अबतक भारतके लिए किसी भी प्रारूप में डेब्यू नहीं किया है। जिम्बाब्वे दौरे पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार उनका डेब्यू का सपना पूरा हो जाएगा लेकिन यहां भी उन्हें मौका नहीं मिला। IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए त्रिपाठी ने 14 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 416 रन बनाये थे।

यह भी पढ़ें: जश्न में डूबी भारतीय टीम, 'काला चश्मा' गाने पर जमकर किया डांस, विडियो वायरल

उसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को इस सीरीज में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। शाहबाज बेहतरीन गेंदबाज के साथ-साथ आतिशी बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 16 मैच में 27.38 के औसत से 219 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान चार विकेट भी चटकाए थे। उन्हें भी इस दौरे में डेब्यू का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: कोविड पॉज़िटिव हुए राहुल द्रविड़, एशिया कप से हो सकते हैं बाहर

वहीं सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्लेइंग-11 में नहीं चुना गया। ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत में टिककर बैटिंग करने में माहिर प्लेयर हैं। उनके पास वह काबिलिय है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण को ध्वस्त कर सकें। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में तो गायकवाड़ सभी मैचों में बतौर ओपनर खेले थे। लेकिन उन्हें वनडे में खेलने का मौका अभी तक नहीं मिला है।