7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: हेटमायर और सैमसन का तूफानी अर्शशतक, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया

Indian premier league 2023: हेटमायर के 26 गेंद पर 56 रन और संजू सैमसन के 32 गेंद पर 60 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने चार गेंद पर गुजरात टाइटंस द्वारा दिये गए 178 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Apr 2023, 7:47 AM IST

rr_sam.png

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 23वां मुक़ाबला गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस करीबी मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया। यह राजस्थान की इस सीजन चौथी जीत है और वह 8 अंकों के साथ अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है।

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। गुजरात के लिए डेविड मिलर ने 46 और शुभमन गिल ने 45 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 28, अभिनव मनोहर ने 27 और साई सुदर्शन ने 20 रन का योगदान दिया। ऋद्धिमान साहा चार और राशिद खान एक रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 25 रन दिए। संदीप ने दो विकेट भी लिए। ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने चार गेंद पहले साथ विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले तीन ओवर में मात्र 4 रन बनाए और दो बड़े विकेट गवाए। यशस्वी जायसवाल सात गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने उन्हें स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर राजस्थान का दूसरा झटका दिया। पांच गेंदों का सामना करने वाले बटलर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को आउट कर दिया। पडिक्कल 25 गेंद पर 26 रन बनाकर मोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। उन्होने दो चौके और दो सिक्स लगाए। राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका रियान पराग के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। राशिद खान ने उन्हें डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। पराग ने सात गेंद पर पांच रन बनाए।

इसके बाद संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू की। लेकिन नूर अहमद ने गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने सैमसन को डेविड मिलर ने उनका कैच लिया। सैमसन ने अपनी पारी में तीन चौके और छह सिक्स की मदद से 32 गेंद पर 60 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। मोहम्मद शमी ने ध्रुव जुरेल को मोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। ध्रुव ने शमी की पहली गेंद पर सिक्स लगाया था। वह 10 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने आकार एक सिक्स और एक चौका लगाया और फिर वे राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे। अश्विन ने तीन गेंद पर 10 रन बनाए। आखिरी ओवर में राजस्थान को 7 रनों की जरूरत थी। शिमरोन हेटमायर ने सिक्स मारकर इस मैच को जीता दिया। हेटमायर ने 26 गेंद पर 56 रन बनाए। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने तीन, राशिद खान ने दो, हार्दिक पांड्या ने एक विकेट झटका।