28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणजी खिलाड़ी गिरफ्तार, BCCI का मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद बन कर रहा था ठगी

रणजी खिलाड़ी बुजुमुरु नागराजू ठगी के आरोप में गिरफ्तार। बीसीसीआई मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद बनकर कर रहा था ठगी। पुलिस ने गन्नवरम एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार। रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुका है नागराजू।
less than 1 minute read
Google source verification
MSK Prasad with Virat Kohli

विशाखापट्टनम। कई बार लोग जिन्दगी जल्दी सबकुल हासिल करने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपना लेते हैं। यही रास्ता उन्हें अपने पतन की ओर ले जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है विशाखापट्टनम से। जहां एक रणजी क्रिकेटर पर शोहरत पाने का जुनून इस कदर हावी हुआ कि वह बीसीसीआई ( BCCI ) का फर्जी मुख्य चयनकर्ता तक बन गया।

इस रणजी क्रिकेटर का नाम बुजुमुरु नागराजू है और ये विशाखापट्टनम के मधुरावाड़ा में रह रहा था। विजयवाड़ा सिटी पुलिस ने शिकायत के बाद इस नागराजू को गन्नवरम हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

नागराजू पर आरोप है कि उन्होंने बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ( MSK Prasad ) को चोला ओढ़कर युवा क्रिकेटर्स और लोगों को गुमराह किया कि वह किसी का भी टीम में चयन करवा सकता है। इसके लिए उसनें कई लोगों से पैसे भी लिए। फिलहाल पुलिस नागराजू से पूछताछ कर रही है कि उसनें किन-किन लोगों से पैसे लिए।

नागराजू का क्रिकेट परिचयः

नागराजू ने साउथ जोन (2011) और सेंट्रल ज़ोन (2013) सहित कई रणजी टूर्नामेंटों में भाग लिया है। नागराजू ने 2014 में रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। इसके अलावा नागराजू एमबीए होल्डर भी है। क्रिकेट में सफल नहीं होने के कारण नागराजू ने पैसे कमाने के लिए गलत रास्ता अपना लिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग