वॉन के बयान को बताया बकवास
वॉन ने अपने एक बयान में राशिद के काउंटी से न खेलने के फैसले की आलोचना की थी और कहा था कि यह पता होने के बाद कि उन्हें टेस्ट टीम में चुना जा सकता है राशिद ने काउंटी के साथ करार नहीं किया। बीबीसी ने राशिद के हवाले से लिखा है, "वो काफी कुछ कह सकते हैं और उन्हें लगता है कि लोग उन्हें सुनते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई उन्हें सुनता है।" उन्होंने कहा, "उन्हें समझ नहीं आता है कि इसमें बड़ी बात क्या है। मेरे लिए यह आसान फैसला नहीं था। जब आपके देश को आपकी जरुरत हो तो आप न नहीं कह सकते।"