28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना विकेट लिए रविचंद्रन अश्विन ने किया शानदार प्रदर्शन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले युजवेंद्र चहल की बढ़ाई मुश्किलें

IND vs SA: इस मैच में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हालांकि उन्होंने एक भी विकेट नहीं मिला। लेकिन अश्विन ने चार ओवर में मात्र 8 रन दिये और अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दवाब बनाया। अश्विन ने अपने कोटे की 24 गेंद में से 16 डॉट फेंक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Sep 2022, 11:22 AM IST

ashin.png

Ravichandra Ashwin India vs South Africa T20: तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुक़ाबले में भारत ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं चाहर ने चार ओवर में मात्र 24 रन देकर 2 विकेट लिए। इस मैच में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। हालांकि उन्होंने एक भी विकेट नहीं मिला। लेकिन अश्विन ने चार ओवर में मात्र 8 रन दिये और अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दवाब बनाया। अश्विन ने अपने कोटे की 24 गेंद में से 16 डॉट फेंक। अश्विन का यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया है जब टीम के मुख्य स्पिनर युजवेंद्र चहल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और विकेट लेने में नाकामियाब हैं।

ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले अश्विन ने प्लेइंग 11 में बने रहने के लिए मजबूद दावेदारी ठोकी है। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने और चहल के खराब फॉर्म के बीच ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का अनुभव काम आ सकता है। बुधवार को भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 9 रन के स्कोर पर उनके 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पहले ही ओवर में चाहर ने कप्तान टेंबा बावुमा को आउट किया। वहीं दूसरे ओवर में अर्शदीप ने क्विंटन डी कॉक, राइली रूसो और डेविड मिलर को पवेलियन भेजा। अभी दक्षिण अफ्रीका इन झटकों से संभाली भी नहीं थी कि तीसरे ओवर में फिर चाहर ने ट्रस्टिन स्टब्स को पवेलियन भेज दिया। क्विंटन डी कॉक को छोड़कर सभी बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार 33 गेंदों में 50 रन और केएल राहुल 56 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने सिक्स के साथ मैच को फिनिश किया। उन्होंने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तबरेज शम्सी की गेंद पर सिक्स जड़ा और भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। अर्शदीप को उन्हे शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।