फिर वनडे खेलना चाहते हैं अश्विन
आईसीसी की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान अश्विन ने टीम की नई किट लांच करने के बाद वनडे में वापसी की संभावनाओं को लेकर मीडिया से बातचीत की। 111 वनडे मैचों में 150 विकेट हासिल करने वाले अश्विन ने कहा, "यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि अन्य लोग (टीम प्रबंधन और चयनकर्ता) मेरे प्रदर्शन को किस तरह से देखते हैं। यह पूरी तरह से मेरे हाथ में नहीं है, जैसा कि अन्य क्रिकेट के साथ है। मैं फिर से नीली जर्सी पहनना चाहता हूं और विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं।"