श्रीनाथ को पीछे छोड़ सकते हैं जडेजा
फिलहाल जडेजा भारतीय टीम के लिए 10वें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टेस्ट में विकेट के मामले में वह अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), आर अश्विन (409), जहीर खान (311), इशांत शर्मा (303), बिशन बेदी (266), बीएस चंद्रशेखर (242) और जवागल श्रीनाथ (236) से पीछे हैं। इंग्लैंड दौरे पर जड़ेजा श्रीनाथ को पीछे छोड सकते हैं। इस दौरान वह पीटर सिडल (221), वर्नोन फिलेंडर (224) और एंड्रयू फ्लिंटॉफ (226) से भी आगे निकल सकते हैं।