Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जाएगा। इस सीजन का पहला मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। इससे पहले एक दिलचस्प रिकॉर्ड सामने आया है। आईपीएल का ओपनिंग मैच खेलने वालीं टीमें ज़्यादातर चैम्पियन नहीं बनती।