रिपोर्ट के अनुसार, शराब की ये प्रमुख कंपनी हाल ही में खिताब जीतने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी से पैसे कमाने के तरीके तलाश रही है। डियाजियो इस सौदे को प्रबंधित करने के लिए संभावित कंस्लटेंट्स से बात कर रही है। जैसे ही आरसीबी की संभावित बिक्री की खबर आई, लोगों की भावनाओं ने यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों को भी बढ़ावा दिया। मंगलवार की सुबह शेयर की कीमतों में 3.3% तक की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, फ्रेंचाइजी को बेचना है या नहीं, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका है।