
RCB 2025 Retention: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम में पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी रिटेन नहीं किए गए हैं तो विराट कोहली को 21 करोड़ में रिटेन किया गया है। बेंगलुरु ने सिर्फ 3 खिलाड़ी ही रिटेन किए हैं, जिसमें रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल हैं। मोहम्मद सिराज और ग्लैन मैक्सवेल को भी बेंगलुरू ने रिलीज कर दिया है।
आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन सूची जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे समाप्त हो गई। एक टीम बड़ी नीलामी से पहले अधिकतम छह खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं और दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की जो न्यूनतम राशि निर्धारित की है, वो कुछ इस प्रकार है - पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे खिलाड़ी के लिए 14 करोड़, तीसरे खिलाड़ी के लिए 11 करोड़, चौथे खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ और पांचवें खिलाड़ी के लिए 14 करोड़। हालांकि टीम रिटेन खिलाड़ियों को इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र है।
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह और सौरव चौहान।
Updated on:
31 Oct 2024 06:31 pm
Published on:
31 Oct 2024 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
