Sophie Devine, Kate Cross Women Premier League 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का तीसरा सीजन 14 फरवरी से शुरु होने जा रहा है। इससे पहले गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने अचानक अपना नाम वापस ले लिया है और वे इस सीजन में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगी। उनके अलावा इंग्लैंड की केट क्रॉस भी बैक इंजरी के कारण इस सीजन का हिस्सा नहीं हैं।