scriptसचिन तेंदुलकर बोले- शुभमन और कैमरून ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की | Patrika News
क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर बोले- शुभमन और कैमरून ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की

IPL 2023 : गुजरात ने आरसीबी को हराकर आईपीएल से बाहर कर दिया है और मुंबई इंडियंस के लिए प्‍लेऑफ के दरवाजे खोले दिए हैं। एमआई के प्‍लेऑफ में पहुंचने पर खुशी जताते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि कैमरून ग्रीन और शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है।

नई दिल्लीMay 22, 2023 / 03:11 pm

lokesh verma

rcb-vs-gt-sachin-tendulkar-says-shubman-gill-and-cameron-green-batted-brilliantly-for-mumbai-indians_1.jpg

सचिन तेंदुलकर बोले- शुभमन और कैमरून ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की।

ipl 2023 : शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाकर गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिलाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2023 से बाहर कर दिया है। शुभमन गिल ने 52 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 104 रनों की पारी खेली। यह उनका लगातार दूसरा आईपीएल शतक था। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 8 छक्के लगाकर गुजरात को हाई स्कोरिंग थ्रिलर में रविवार को अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी पर 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। आरसीबी की हार से मुंबई इंडियंस ने ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है।

‘प्लेऑफ में एमआई को देखकर बहुत खुशी हुई’

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के प्ले ऑफ में प्रवेश करने के बाद सचिन तेंदुलकर बेहद खुश हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कैमरून ग्रीन और शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है। वहीं दो बैक-टू-बैक शतक लगाकर विराट कोहली ने भी असाधारण बल्लेबाजी की है। उन सभी के अपने तरीके थे और अपना खुद का क्लास था। प्लेऑफ में एमआई को देखकर बहुत खुशी हुई।
https://twitter.com/CameronGreen_?ref_src=twsrc%5Etfw

अब लखनऊ से भिड़ेगी मुंबई

इससे पहले दिन में एमआई को लीग चरण के अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से जीत की दरकार थी। कैमरून ग्रीन की नाबाद शतकीय पारी ने मुंबई की उम्मीदों को जिंदा रखा और सनराइजर्स को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस अब 24 मई को एलिमिनेटर-1 में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें

युवराज सिंह बोले- शुभमन गिल को रोहित शर्मा दें रिटर्न गिफ्ट



गिल ने खोला बड़ी पारी खेलने का राज

वहीं, शुभमन गिल ने कहा कि आईपीएल के पहले भाग में वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। वह सिर्फ 40-50 रन ही बना पा रहे थे। यह एक शुरुआत करने और इसे एक बड़े स्कोर में बदलने के बारे में है। शुक्र है कि यह मेरे लिए काम कर रहा है। गिल ने कहा कि आपको टी20 क्रिकेट में शॉट खेलते रहने की जरूरत है। आपको खुद को अप्लाई करते रहना होगा।

यह भी पढ़ें

WTC के फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, विराट कोहली हुए चोटिल

Home / Sports / Cricket News / सचिन तेंदुलकर बोले- शुभमन और कैमरून ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो