आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) का 18वां सीज़न अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज, मंगलवार, 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru – RCB) और पंजाब किंग्स – पीबीकेएस (Punjab Kings – PBKS) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) पर आईपीएल की खिताबी जंग होगी। दोनों टीमों ने ही कभी भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में यह पहला मौका होगा जब आरसीबी और पीबीकेएस में से कोई टीम आईपीएल की विजेता बनेगी। आईपीएल 2025 के फाइनल मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि आरसीबी बनाम पीबीकेएस (RCB vs PBKS) में से कौनसी टीम पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाएगी।