Commonwealth Games 2022 West Indies team: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो चुका है। 24 साल बाद CWG में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। 1998 में पुरुष क्रिकेट को कुआलालंपुर कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा बनाया गया था। जहां दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। यह पहली बार है जब महिला क्रिकेट को इसमें शामिल किया गया है। इसके लिए आठ राष्ट्रीय टीमों ने क्वालिफाई किया है। लेकिन इसमें 2016 की वर्ल्ड चैम्पियन वेस्ट इंडीज का नाम नहीं है।