3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेडमैन से भी आगे निकले रोहित तो द्रविड़ और धवन की बराबरी की

रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर का आगाज किया। इस दरमियान उन्होंने कई रिकॉर्ड कायम किए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 3 Oct 2019, 5:41 PM IST

Rohit Sharma

विशाखापत्तनम : टेस्ट क्रिकेट में पहली बार सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। इस दौरान घर में वह औसत के मामले ब्रेडमैन से भी आगे निकल गए। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दीवार के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

अश्विन को अंदर-बाहर किए जाने पर भड़के गावस्कर ने कहा, इससे मनोबल गिरता है

टेस्ट क्रिकेट में लगातार लगाए छह अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अपनी इस इस पारी में 176 रन बनाए। इस दरमियान उन्होंने 23 चौके और छह छक्के लगाए। यह उनकी घरेलू टेस्ट मैच के दौरान लगातार छठवीं अर्धशतकीय पारी थी। इससे पहले यह कारनामा भारत की ओर से सिर्फ राहुल द्रविड़ कर सके हैं। द्रविड़ ने घर में 1997 से 1998 तक टेस्ट में लगातार छह अर्धशतक लगाए थे। अब घर में खेले गए टेस्ट मैच में रोहित के भी लगातार छह अर्धशतक हो गए हैं। उनके पास मौका है कि अगली पारी में वह एक और अर्धशतक लगाकर द्रविड़ के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दें।

रोहित से पहले ये निचले क्रम के भारतीय बल्लेबाज भी रहे हैं कामयाब, शास्त्री तो 10वें नंबर के थे बल्लेबाज

ब्रेडमैन से भी आगे निकले

इतना ही नहीं, बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी पहली ही पारी में एक पारी में छह छक्के लगाने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं शिखर धवन के बाद वह दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने पहली बार सलामी बल्लेबाजी करते हुए 150 से ज्यादा का रन बनाया है। इसके अलावा घरेलू टेस्ट में उनका औसत 101.88 हो गया, जो ब्रेडमैन के ओवरऑल औसत 99.96 से ज्यादा है।