इतना ही नहीं रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाए या फिर आईपीएल की रोहित शर्मा का प्रदर्शन हमेशा अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, रिकी पोंटिंग रोहित शर्मा को करीब से जानते हैं, क्योंकि वो खुद भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और साथ ही इस टीम के कोच भी रह चुके हैं। रिकी पोंटिंग के बाद ही रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली थी। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में चार बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल का चैंपियन बनाया है।