उन्होंने ट्विटर पर लिखा, दिल से, मैं अपने सभी प्रशंसकों, साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए रजत कुमार और निशु कुमार का शुक्रिया भी अदा किया था।
पंत ने फरवरी 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं, वह उस भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसने दिसंबर 2022 में ढाका में बांग्लादेश पर 2-0 से श्रृंखला जीत दर्ज की थी। उन्होंने शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 93 रन की पारी खेली थी।