31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में से किसी ने कहा था कि अगर ट्रांसफर पेपर साइन नही करोगे तो प्लेइंग 11 की सोचना भी मत : रॉबिन उथप्पा

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने एक बड़ा खुलासा किया है उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन के बारे में सभी को चौंकातें हुए कुछ ऐसी जानकारी बताई है। जिसपर विश्वास करना शायद आसान न हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 8 Apr 2022, 5:38 PM IST

Robin Uthappa reveals this big news about Mumbai Indians

Robin Uthappa reveals this big news about Mumbai Indians

IPL 2022 : आईपीएल का पहला सीजन सन 2008 में खेला गया था, इसके बाद से ही यह दुनियाभर की सबसे प्रतिष्ठित लीग्स में से एक बन गयी थी। इस आईपीएल लीग ने कई खिलाड़ियों को फर्श से उठाकर अर्श तक पहुँचाया है। एक तरफ खिलाड़ी इस लीग में किसी भी टीम से खेलने के लिए तरसते है तो वही दूसरी तरफ़ बहुत कम खिलाड़ी है जिन्होंने किसी एक टीम के लिए एक से ज्यादा सीजन खेलें हो। रॉबिन उथप्पा उनमें से एक खिलाड़ी है। वैसे आईपीएल 2022 में वो डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहें हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं। रॉबिन उथप्पा ने हाल में ही एक ऑनलाइन यूट्यूब शो में एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। क्या है वह खुलासा आइए आपको बताते हैं।

ट्रांसफर पेपर साइन करने के लिए बनाया गया था दबाब

रॉबिन उथप्पा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने यह जानकारी रविन्द्रचरन अश्विन के साथ एक चर्चा के दौरान उनके यूट्यूब चैनल पर दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि "उन्हें कहा गया था कि अगर उन्होंने ट्रांसफर पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए तो वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगे।" इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए कहा "मैं, जहीर खान और मनीष पांडे के साथ था। मैं आईपीएल में स्थानांतरित होने वाले पहले लोगों में से एक था। मेरे लिए, यह बेहद मुश्किल हो गया क्योंकि उस समय MI के साथ मेरी वफादारी पूरी तरह से तय हो गई थी। यह आईपीएल से एक महीने पहले हुआ था और मैंने ट्रांसफर पेपर पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।"

6 फ्रेंचचाईजी टीमों की ओर से खेल चुके हैं उथप्पा

बता दें कि आईपीएल की शुरुआत रॉबिन उथप्पा ने साल 2008 में मुंबई की ओर से खेलते हुए की थी इसके बाद वह 2009-10 सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेले, 2011 से लेकर 2013 तक वो पुणे वारियर्स इंडिया के लिए खेले। इसके अलावा 2014 से लेकर 2019 तक वो कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेले, बता दें कि 2014 आईपीएल कोलकाता ने जब आईपीएल खिताब दूसरी बार जीता था तो उस सीजन रॉबिन उथप्पा ऑरेंज कैप होल्डर थे। 2020 में उथप्पा राजस्थान रॉयल्स के साथ थे जहां उन्हें ज्यादा मौके नही मिले और 2021 से वह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ है।