3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जडेजा की इस हरकत का जिक्र करते हुए रोहित ने विश किया रहाणे को, जानें पूरा मामला

रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को जडेजा की इस हरकत की याद दिलाते हुए ट्वीट कर किया विश। रहाणे का आज 30वां जन्म दिन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 6 Jun 2018, 3:49 PM IST

rahane rohit

जडेजा की इस हरकत का जिक्र करते हुए रोहित ने विश किया रहाणे को, जानें पूरा मामला

नई दिल्ल। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का आज 30वां जन्म दिन है। अपने शांत स्वाभाव और जोरदार बल्लेबाजी के दम पर रहाणे ने विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है। उनके इस जन्म दिन के मौके पर भारतीय टीम में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने उन्हें एक अलग अंदाज़ में विश किया।

कुछ इस अंदाज़ में रोहित ने किया विश
रोहित ने रहाणे को ट्विटर में विश करते हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे का एक किस्सा याद दिलाया। उन्होंने रहाणे को विश करते हुए लिखा ”जन्मदिन की शुभकामनाएं अजिंक्य रहाणे। वे निश्चित रूप से हमसे अधिक बहादुर हैं। इसलिए चीता के बजाय अगली बार पेंगुइन पार्क चलते हैं।” दरअसल दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान रोहित और रहाणे अपनी पत्नियों के साथ जंगल सफारी पर गए थे। इन चरों के अलावा उनके साथ टीम के आलराउंडर रविंद्र जडेजा भी थे। जडेजा ने जंगल में एक ऐसी हरकत की जिसके बाद दोनों खिलाड़ी मुसीबत में आ गए। जी हां! सफारी के दौरान जडेजा ने पास खड़े शेर को छेड़ दिया शेर ने घूरकर उनकी तरफ देखा और फिर वापस मुड़ गया। जडेजा की इस हरकत की वजह से रोहित बेहद डर गए थे। रोहित ने एक टॉक शो में भी इस बात का ज़िक्र करते हुए कहा था के जडेजा को कहीं लेकर नहीं जाना चाहिए वो पागल है।

रहाणे ने रोहित के ट्वीट का दिया जवाब
रोहित के ट्वीट का रहाणे ने जवाब देते हुए कहा "बहुत धन्यवाद रोहित। हां इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्लान बनाते हैं।” रोहित ने इस टॉक शो में ये भी बताया के उस जब वे दोनों डर गए थे तब उनकी पत्नियां बिलकुल नहीं डरी थी। वे बहादुर की तरह खड़ी हुई थी। बता दें 14 जून से भारत अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा जिसकी कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे। उसके बाद भारत टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड दौरे पर जाएगा।