क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सिक्स लगाकर शतक पूरा सिर्फ दो बल्लेबाजों ने किया है और दोनों ही भारतीय बल्लेबाज हैं। भारत के लिए सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने तीनों फॉर्मेट में शतक जमाया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। जिसमें राहुल और रोहित ने सिक्स के साथ तीनों शतक पूरे किए हैं।