मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की जमकर तारीफ करी। रोहित ने रिंकू की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी इस खिलाड़ी को मौका मिलता है वह अपनी छाप छोड़ता है। रोहित शर्मा ने कहा, 'साझेदारी होनी महत्वपूर्ण थी। मैं लगातार रिंकू से बात करता रहा। हम बड़े मैचों में खुद को ऐसी परिस्थितियों में पा सकते हैं, जहां हम 4 विकेट पर 30 रन पर हों। दबाव के साथ रहना एक अच्छी स्थिति थी, यह महत्वपूर्ण था। हमें क्रीज पर रहने और लंबी बल्लेबाजी करने की जरूरत थी। हालांकि, गहरी बल्लेबाजी करनी थी लेकिन हमें इंटेंट को भी ध्यान में रखना था।'