scriptIND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में सबसे खराब औसत से रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा | Rohit Sharma became the Indian captain with the worst average run scorer in South Africa | Patrika News
क्रिकेट

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में सबसे खराब औसत से रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा

अफ्रीकी धरती पर बतौर कप्तान पहला टेस्ट खेल रहे रोहित ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में डक पर आउट हुए। दोनों ही बार वह तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का शिकार बने। इसके साथ ही रोहित दक्षिण अफ्रीका में सबसे खराब औसत से रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

Dec 29, 2023 / 02:56 pm

Siddharth Rai

rohit_test.png

Rohit Sharma India vs South Africa Test: सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार मिली। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फ्लॉप रहे। इसी के साथ उन्हों कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

अफ्रीकी धरती पर बतौर कप्तान पहला टेस्ट खेल रहे रोहित ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में डक पर आउट हुए। दोनों ही बार वह तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का शिकार बने। इसके साथ ही रोहित दक्षिण अफ्रीका में सबसे खराब औसत से रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित का बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका में 2.50 का औसत है।

अफ्रीका में बतौर भारतीय कप्तान सबसे अच्छा औसत पूर्व कप्तान विराट कोहली का है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में 44.70 की औसत से रन बनाए हैं। इस कड़ी में दूसरे नंबर पर 40.16 के औसत के साथ सचिन तेंदुलकर, 30 के औसत से साथ तीसरे पर सौरव गांगुली), 29.55 के औसत से साथ चौथे पर महेंद्र सिंह धोनी, 29 के औसत से साथ 5वें पर केएल राहुल, 20.83 के औसत से साथ छठे पर राहुल द्रविड़ और 20 के औसत से साथ 7वें पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं।

दूसरी पारी में रोहित का खाता तक नहीं खुला। इसके साथ ही वह शीर्ष 7 में बल्लेबाजी करने के दौरान दूसरे सबसे ज्यादा डक का शिकार होने वाले भारतीय बन गए हैं। रोहित अबतक 31 बार ऐसा कर चुके हैं। इस सूची में शीर्ष पर संयुक्त रूप से विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हैं। दोनों ही 34-34 बार खाता नहीं खोल सके हैं।

पहले टेस्ट मैच का हाल –
बारिश कारण पहले दो दिन करीब 134 ओवर का ही खेल हो पाया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी सिर्फ 131 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी में 185 रन बनाने वाले डीन एल्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वह अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। नांद्रे बर्गर को पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार बल्लेबाजों को आउट किया। भारत की दूसरी पारी में विराट कोहली 76 रन और शुभमन गिल 26 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुये।

Hindi News/ Sports / Cricket News / IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में सबसे खराब औसत से रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा

ट्रेंडिंग वीडियो