
रोहित शर्मा ने अपने नाम किया एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले विश्व के 81वे खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच जारी दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मैच बुधवार को द विलेज मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने तबातोड़ बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड को बुरी तरह हरा दिया। भारत ने आयरलैंड को 76 रनों से शिकस्त दी। इस मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की पारी खेली। रोहित ने इसके साथ कई कीर्तिमान अपने नाम किया।
रोहित ने रचा ये कीर्तिमान
जी हां! रोहित शर्मा ने इस मैच में 61 गेंदों में 97 रन की पारी खेली। इसी के साथ रोहित ने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में अपने 10000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले रोहित दुनिया के 81वे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर 160 रनों की साझेदारी की जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इतना ही नहीं रोहित ने अन्तर्राष्ट्रीय टी20 में 1949 रन हो गए हैं। इसी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित दुनिया के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं।
मैच का हाल
बुधवार को द विलेज मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। रोहित के अलावा भारत के लिए शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली थी। वहीं अगर बात की जाए गेंदबाजों की तो भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि युजवेंद्रा चहल ने तीन विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा और आखिरी मैच 29 जून को इसी मैदान में खेला जाएगा।
Published on:
28 Jun 2018 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
