Rohit sharma and Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर बड़ा बयान दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने वर्तमान भारतीय कप्तान को एक शांत कस्वभाव वाला कप्तान बताया है, जो परिणाम लाने में थोड़ा समय ले सकता है। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को लगभग 7 कप्तानों को कप्तानी सौंपने पड़ी थी। हालांकि अंत में रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट में स्थाई कप्तान बना दिया गया है। लेकिन अब बीसीसीआई प्रेसिडेंट गांगुली ने रोहित पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्हें थोड़ा समय दीजिए और वह रिजल्ट लाकर जरूर देंगे। बता दें कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल खिताब 5 बार अपने नाम किया है