7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट ब्रिगेड संग तस्वीर में अनुष्का के शामिल होने पर रोहित ने जताया विरोध, BCCI को भी लिया आड़े हाथों!

BCCI ने एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है जिसमे टीम के खिलाड़ियों के संग अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 Aug 2018, 8:32 AM IST

INDIAN CRICKET TEAM

रोहित ने लिया कप्तान विराट कोहली और BCCI से सीधा पन्गा!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल है। बीसीसीआई ने इस तस्वीर का कैप्शन देते हुए लिखा कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में भारतीय क्रिकेट टीम। इस तस्वीर में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुष्का के होने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। एक ट्वीट ने BCCI के ऊपर एकपक्षीय होने का आरोप लगाया था और इसी ट्वीट को रोहित शर्मा ने लाइक कर दिया है जिससे वह चर्चा में आ गए हैं। या तो रोहित अनुष्का के उस फोटो में होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं या फिर उन्होंने यह ट्वीट गलती से लाइक किया है।

डिनर पार्टी की तस्वीर-
इंग्लैंड के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार भारतीय उच्चायोग में डिनर पार्टी में आमंत्रित थी। इस पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम एक ही तरीके से पोशाक में थे। इस पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच रवि शास्त्री और विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हुई। इस खास मौके पर ली गई तस्वीर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ट्वीटर अकाउंड पर पोस्ट की थी।

इस ट्वीट को रोहित ने किया लाइक-
रोहित शर्मा ने जिस ट्वीट को लाइक किया है उसमे लिखा है कि "@ImRo45 कि जगह टीम में @AnushkaSharma भर रही हैं। मुझे लगता है पत्नियों/गर्ल फ्रेन्डों को तीसरे टेस्ट से पहले साथ रहने की अनुमति नहीं थी। अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम।

पत्नी, गर्लफ्रेंड को लेकर क्या है BCCI का नियम-
BCCI के अनुसार, खिलाड़ियों की पत्निया या गर्ल फ्रेंड्स उनके साथ टूर पर केवल 14 दिनों तक साथ रह सकती हैं। यह खिलाड़ियों के ऊपर है कि वह किन 14 दिनों अपनी पत्नी/गर्ल फ्रेंड के साथ रहते हैं लेकिन वह पहले 3 टेस्ट मैचों के दौरान ऐसा नहीं कर सकते हैं। इसका मतलब है कि पत्निया/गर्ल फ्रेंड्स खिलाड़ियों के साथ तीसरे टेस्ट के ख़त्म होने के बाद रह सकती हैं जोकि 22 अगस्त को होगा।

यूजरो ने जमकर लगाई लताड़-
दरअसल इस तस्वीर पर प्रशंसकों का गुस्सा इस कारण फूटा कि यह भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम में अनुष्का शर्मा कैसे शामिल हो सकती है? यदि अन्य भारत के अन्य क्रिकेटरों की पत्नी भी इस प्रोग्राम में शामिल होती तो शायद इतना बवाल नहीं मचता। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये तो ठीक है, लेकिन टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे सबसे पीछे कैसे..? बता दें कि रहाणे इस तस्वीर में सबसे पीछे की कतार में है।

आज शुरू होगा दूसरा टेस्ट-
बताते चले कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट गुरवार से लार्ड्स में खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम इस समय 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में टीम की कोशिश इस मैच को जीतते हुए सीरीज में वापसी करने की होगी।