28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरी बहन की ओर देखना भी मत’, जब रोहित शर्मा को मिली थी रितिका सजदेह के भाई से धमकी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की थी। युवराज सिंह ने एक बार रोहित शर्मा को धमकाते हुए कहा था कि मेरी बहन की ओर देखना भी मत। युवराज सिंह की बात सुनकर रोहित शर्मा को हैरानी हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 1 Feb 2022, 1:12 PM IST

Rohit Sharma On Marrying Yuvraj Singh Sister Ritika Sajdeh

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान के अंदर और बाहर अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की थी। रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के बारे में एक बात बेहद कम लोग जानते हैं कि वो युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की राखी सिस्टर हैं। रोहित शर्मा ने कुछ वक्त पहले ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन शो में रितिका संग हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में बातचीत की थी। रोहित शर्मा ने बताया कि जब वो पहली बार रितिका से मिले थे तब उनके साथ युवराज सिंह भी थे और उस वक्त युवराज ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि मेरी बहन की ओर देखना भी मत।

रोहित शर्मा ने मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'हम एक शूट कर रहे थे तब मैं 20 साल का था। जहां शूट हो रहा था वहां मैं पहुंच गया जहांपर युवराज सिंह और इरफान पठान भी थे शूट में। मैं जब युवी से मिलने उनके पास गया तब रितिका उनके पास बैठी हुई थी। युवी ने मुझसे बात करने से पहले ही बोल दिया ये मेरी बहन है इसकी तरफ देख भी मत।


रोहित शर्मा ने आगे कहा, 'मुझे हैरान हुई और मैंने बोला युवी मैं बस आपसे मिलने आया हूं। पूरे शूट में मैं रितिका को गुस्से से ही देख रहा था। ये कौन है यार जो इसमें इतना घमंड है। हालांकि, उन्होंने बाद में मेरी मदद करने की पेशकश थी। हमारी पहली मुलाकात कुछ इस तरह से हुई थी। उसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए थे।'


बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने घुटनों पर बैठकर फिल्मी अंदाज में रितिका को प्रपोज किया था। रितिका ने तुरंत रोहित शर्मा के प्रपोजल को स्वीकार किया और उन्हें शादी के लिए हां बोल दिया। शादी के 3 साल बाद रोहित और रितिका के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है।
यह भी पढ़ें: धोनी क्यों नहीं उठाते लोगों का फोन? जानकर रह जाएंगे हैरान