1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: रोहित ने हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार, पिच को लेकर कही ये बात

IND vs AUS: मैच के बाद रोहित ने कहा कि जब आप चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेल रहे होते हैं तो एक ही जगह पर गेंदबाजी कर आप दबाव बना सकते हैं। हमने उनके गेंदबाजों को एक जगह गेंदबाजी करने दी। रोहित ने कहा कि हम चाहते थे कि कुछ खिलाड़ी क्रीज पर समय बिताए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Mar 2023, 2:33 PM IST

rohit_blam_e.png

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बार्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुक़ाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हरा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस हार के भाड़ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश नज़र आए। रोहित की कप्तानी में पहली बार भारत ने कोई टेस्ट मैच हारा है।

मैच के बाद रोहित ने कहा कि टीम ने जज्बा और संघर्ष करने की क्षमता का प्रदर्शन नहीं किया। रोहित ने कहा, 'जब आप एक टेस्ट मैच हारते हैं तो बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जो आपके पक्ष में नहीं होती हैं। जाहिर तौर पर हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। हम समझते हैं कि बोर्ड पर रन बनाना कितना जरूरी है। एक बार जब उन्होंने 80-90 रन की बढ़त हासिल कर ली तो हमें बल्ले से एक बड़ी पारी खेलनी थी और हम ऐसा नहीं कर पाए। अगर हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की होती तो चीजें कुछ और अलग हो सकती थी। अब हम इसके बारे में सोचेंगे।'

भारतीय कप्तान ने कहा, 'जब आप चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेल रहे होते हैं तो एक ही जगह पर गेंदबाजी कर आप दबाव बना सकते हैं। हमने उनके गेंदबाजों को एक जगह गेंदबाजी करने दी। उनके गेंदबाजों को भी श्रेय मिलना चाहिए, खासकर नाथन लायन को। हमें कोशिश करनी थी और जज्बा दिखाना था, लेकिन मुझे लगता है कि हम ऐसा नहीं कर सके।'

कप्तान रोहित शर्मा ने आगे ये भी कहा कि, 'इसके बारे में सोचने के लिए कुछ समय है। हमें यह समझने की जरूरत है कि पिच कैसी भी हो हमें अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा। जब आप चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेल रहे होते हैं तो आपको साहस दिखाना होना है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने सही लेंथ पर गेंदबाजी की, जिसने हमें परेशान किया।'

उन्होंने कहा, ‘हम चाहते थे कि कुछ खिलाड़ी क्रीज पर समय बिताए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हम थोड़े पीछे रह गए और हमने खुद को उस तरह से लागू नहीं किया, जैसा हम चाहते थे।' रोहित ने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट के बारे में सोचना शुरू नहीं किया है।' उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो हमने अब तक इसके बारे में नहीं सोचा है। हमने अभी इस टेस्ट को समाप्त किया है इसलिए हमें फिर से एकजुट होने और प्रयास करने की आवश्यकता है. हमें यह समझने की जरूरत है कि एक टीम के रूप में सुधार करना होगा।'