IND vs NZ 1st ODI : भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में जहां भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की तूफानी पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी लगाई है। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे क्रिकेट के सिक्सर किंग बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मैच में सिर्फ दो छक्के लगाते ही भारतीय जमीं पर इतिहास रच दिया।