रोहित ने कहा, 'हमें खिलाड़ियों को केवल उनकी स्थिति और क्रिकेट के तरीके के बारे में स्पष्ट करने की जरूरत है। उनको पता है कि जब वे मैदान पर उतरेंगे तो क्या उम्मीद करनी है। जैसा कि आपने देखा कोहली ने आते ही बड़े शॉट की कोशिश की। वह आम तौर पर ऐसा नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने इरादा दिखाया। सैमसन के साथ भी वह पहली गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन इरादा जाहिर किया था।'