29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर रोहित ने विराट को सभी जगह से किया अनफॉलो, जानें क्या हैं वजह

अब खबर आ रही है के रोहित शर्मा ने टीम के कप्तान विराट कोहली को ट्विटर और इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी जैसे खिलाड़ियों को फॉलो कर रहे हैं लेकिन विराट कोहली को ट्विटर और इंटाग्राम में फॉलो नहीं कर रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 Sep 2018, 12:32 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके चलते भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गई है। अब खबर आ रही है के रोहित शर्मा ने टीम के कप्तान विराट कोहली को ट्विटर और इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी जैसे खिलाड़ियों को फॉलो कर रहे हैं लेकिन विराट कोहली को ट्विटर और इंटाग्राम में फॉलो नहीं कर रहे।

क्या सच में अनफॉलो किया रोहित ने
अब सवाल यही उठता है के क्या रोहित पहले कोहली को फॉलो कर रहे थे या फॉर उन्होंने अब अनफॉलो कर दिया। अगर ऐसा है तो ये भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। बता दें इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां वे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। इस टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम में नहीं चुना गया था। जिसके बाद फैंस ने चयन समिति और विराट पर निशाना साधा था। वहीं टीम अब एशिया कप खेलने जाएगी लेकिन इस टीम में विराट मौजूद नहीं होंगे उन्हें आराम दिया गया हैं ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। ऐसे में अगर रोहित का विराट को अनफॉलो करना फैंस को पसंद नहीं आया और लोगो ने ट्विटर पर रोहित की जमकर खिचाई की।

19 सितंबर को भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी
बता दें इस साल एशिया कप 2018 का आयोजन यूएई किया जा रहा है। इस टूर्नमेंट की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का इस टूर्नमेंट में खेलना तय है। बाकी एक स्थान के लिए यूएई, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलयेशिया और हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वॉलिफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और क्वॉलिफायर होंगे तो ग्रुप बी में श्री लंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें होंगी। दोनों ग्रुप की चोटी की दो टीमें सुपर-फोर के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। टूर्नमेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में ही खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को क्वॉलिफायर से होगा। 19 सितंबर को भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। क्वॉलिफायर का फैसला होना अभी बाकी है।