28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2022: हांग कांग के खिलाफ मैच जीतते ही रोहित बना देंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को भी छोड़ देंगे पीछे

हांग कांग के खिलाफ अगर भारतीय टीम मैच जीत जाती है तो बतौर कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पाकिस्तान के कप्तान मोईन खान की बराबरी कर ली है। दोनों ने एशिया कप में लगातार 6-6 मैच जीते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 Aug 2022, 9:59 AM IST

rohit_odi.png

Asia Cup 2022: एशिया कप का चौथा मुक़ाबला भारत और हांग कांग के बीच बुधवार 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतते ही भारत सुपर 4 में जगह बना लेगा। इससे पहले रविवार को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से मैच जीता था। इस जीत के साथ रोहित ने बतौर कप्तान एशिया कप में अपनी छठी जीत हासिल की।

इस जीत के साथ रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पाकिस्तान के कप्तान मोईन खान की बराबरी कर ली है। दोनों ने एशिया कप में लगातार 6-6 मैच जीते हैं। ऐसे में अगर भारतीय टीम बुधवार को हांग कांग को हारा देती है तो रोहित एशिया कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे।

गौरतलब है कि साल 2018 के एशिया कप में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार पांच मैच जीते थे। केवल अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का मुकाबला टाई हो गया था जहां एमएस धोनी ने टीम की कप्तानी की थी। 2018 के एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें- Asia cup 2022: अफरीदी वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, पाकिस्तान ने चोट पर दिया ये अपडेट

रोहित ने बतौर कप्तान सबसे कम मैचों में शुरुआती 30 इंटरनेशनल टी20 मैच जीते। उन्होंने अभी तक कुल 36 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है। जिसमें 30 मैच जीते हैं। वहीं 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अगर हम धोनी और विराट कोहली के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो धोनी ने 2007 से 2016 के बीच 72 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की है। जिसमें 41 मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। वहीं 28 मैच में उन्हें हार का सामन करना पड़ा है। एक मुकाबला टाई रहा और 2 मैचों का परिणाम नहीं आया।

विराट कोहली की बार करें तो कोहली ने 2017 से 2021 के बीच 50 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है। कोहली ने 30 मैच जीते हैं। वहीं 16 मैच उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में 2 मैच टाई रहे हैं और 2 का परिणाम नहीं निकला।

Asia cup Points Table : देखें एशिया कप की पॉइंट्स टेबल किस टीम को मिले कितने अंक

Asia Cup 2022 देखें एशिया कप का पूरा शेड्यूल, कब किनके बीच होगा मैच

Asia cup 2022 की सभी ख़बरें एक साथ