24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, मध्यक्रम के दावेदारों को ज्यादा मौके देना चाहते हैं रोहित

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर भारत को सातवां एशिया कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि नंबर-4 और नंबर-6 क्रम के लिए दावेदारों को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 29 Sep 2018, 5:41 PM IST

नई दिली । विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर भारत को सातवां एशिया कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि नंबर-4 और नंबर-6 क्रम के लिए दावेदारों को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएं। भारत ने शुक्रवार देर रात खेले गए फाइनल में बांग्लादेश को तीन विकेटों से मात देकर एशिया कप-2018 का खिताब अपने नाम किया।

एक नया माहौल बनाने की कोशिश -
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रोहित के हवाले से लिखा है, "जिन खिलाड़ियों को यहां इन मैचों में मौका दिया गया था उन्होंने अपनी राज्य की टीमों और आईपीएल टीमों को मैच जिताए हैं। कोई भी अतिरिक्त दबाव नहीं ले सकता क्योंकि कुछ खिलाड़ी मौजूद नहीं थे। हम एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जहां खिलाड़ी आएं, बेफिक्री से खेलें और इस बात पर ध्यान नहीं दें कि वह एक अंतर्राष्ट्रीय मैच में खेल रहे हैं और उन्हें अपना खेल बदलने की जरूरत है।"

स्वतंत्र हो कर खिलाड़ियों को खेलने देने के प्रयास -
रोहित ने कहा, "टीम प्रबंधन के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों को उस तरह का खेल खेलने की स्वतंत्रता मिले जैसा की वो क्लब और घरेलू स्तर पर कर पाते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हमने इस पर बात की थी और उन्हें एक साफ संदेश दिया था कि आप इस तरह से खेलें जैसे अपनी घरेलू टीम के लिए खेल रहे हैं।"

मध्यक्रम में खेलने वालों को मिले ज्यादा मौके -
रोहित ने नंबर-4 और नंबर-6 के बारे में बात करते हुए कहा कि इन क्रमों के दावेदारों को ज्यादा मौके दिए जाने चाहिए।उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हम इस बार में बेहद साफ रूख रखते हैं। जो नंबर-4 और नंबर-6 के दावेदार हैं उन्हें ज्यादा मौका मिलने चाहिए क्योंकि विश्व कप काफी करीब आ रहा है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है। मैं इस समय यह बात नहीं कह सकता।"