मैरिजेन कप्प आठ रन, जेस जॉनसन तीन रन, राधा यादव 12 रन, मिन्नू मनी पांच रन और अरुंधति रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुई। जेमिमा रॉड्रिग्स, ऐलिस कैप्सी और तानिया भाटिया बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। शिखा पांडे पांच रन पर नाबाद रही। दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। रॉयल चैंलैंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की ओर से श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू को तीन विकेट मिले। सोभना आशा ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।