
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore IPL 2023: इंडियन सुपर किंग्स (IPL) 2023 का 43वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। लखनऊ के होम ग्राउंड अटल विहारी वजपाई इकाना स्टेडियम स्टेडियम में खेले गए इस लोस्कोरिंग मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर गइंट्स को 18 रन से हरा दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए। बैंगलोर के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस 40 गेंद पर 44 रन बनाए, वहीं विराट कोहली ने 30 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा को दो-दो विकेट मिले।
जवाब में लखनऊ सुपर गइंट्स की टीम 19.5 ओवर में 108 र बनाकर ऑलआउट हो गई। लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। उनेक लिए सबसे ज्यादा रन कृष्णप्पा गौतम ने 23, अमित मिश्रा और मार्कस स्टोइनिस ने 13-13 रन बनाए। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 14 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कर्ण शर्मा और जोस हेजलवुड ने दो- दो, हर्षल पटेल, हसरंगा, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज ने एक - एक विककेट झटके।
Published on:
1 May 2023, 11:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.