
इस बांग्लादेशी क्रिकेटर को अंपायर से बहस करना पड़ा महंगा, आईसीसी ने लगाई फटकार
नई दिल्ली। बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा। अभी बंगलदेश के खिलाड़ी हार के गम से निकले भी नहीं थे के एक और बुरी खबर आ गई है। बंगलादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को आईसीसी ने फटकार लगायी है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया है।
मैच रेफरी ने लगाई फटकार
जी हां! बांग्लादेश के इस गेंदबाज को आईसीसी ने अंपायर से दुर्व्यवहार के चलते फटकार लगाई है। रुबेल के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ गया है साथ ही उन्हें चेताया गया है के अगर ये हरकत फिर से होती है तो उन पर जुर्माने के साथ-साथ कुछ मैच का बैन भी लग सकता है। रूबल को आईसीसी के नियम 2.1.5 का उलंघन करते पाया गया था।
अंपायर के फैसले से नाखुश थे रुबेल
दूसरी पारी का 11वां ओवर रूबल कर रहे थे। तभी रुबेल की एक गेंद समीउल्लाह शेनवारी के पेड से जा लगी और रुबेल अंपायर से एलबीडब्लू की मांग करने लगे। अंपायर के मन करने पर रुबेल नाराज़ हो गए और जोर-जोर से हाथ झटकने लगे। मैच के बाद मैच रेफरी एंडी पाइक्रोफ़्ट ने फटकार लगते हुए उन के खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया। रुबेल ने भी अपने गलती स्वीकार ली है।
राशिद की शानदार गेंदबाजी
बता दें राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया इस मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इतना ही नहीं इसी के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की इस सीरीज में कब्जा जमा लिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया जो के गलत साबित हुआ। बांग्लादेश की टीम राशिद खान की फिरकी में एक बार फिर फस गयी और निर्धारित 20 ओवर में मात्र 134 रन ही बना सकी। जवाब में अफ़ग़ानिस्तान ने शेनवारी और नबी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ये मैच आसानी से जीत लिया। शेनवारी ने 41 गेंदों में 49 रन बनाए वहीं नबी ने तबातोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में 2 छक्के और तीन चौकों की मदद से 31 रन ठोके और टीम को 18.5 ओवर में जीत दिला दी।
Published on:
6 Jun 2018, 7:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.