Asian games 2023: भारत के उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, ने इस जीत के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी से नेतृत्व के पहलुओं को सीखने के बारे में बात की। घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र का नेतृत्व करने वाले ऋतुराज गायकवाड़, जिन्हें आयरलैंड श्रृंखला के लिए उप-कप्तान बनाया गया है और इस साल चीन में आगामी एशियाई खेलों के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे, उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस का श्रेय अपनी आईपीएल टीम के कप्तान एमएस धोनी को दिया है।