28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन तेंदुलकर ने छोड़ा मुंबई का साथ, अब गोवा के लिए खेलेंगे डोमेस्टिक क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम को छोड़ने के लिए तैयार हैं और पूरी संभावना है कि वह अगले घरेलू सीजन में गोवा की तरफ से खेल सकते हैं। वे आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा हैं। उन्होंने 2020-21 में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा और पुदुचेरी के खिलाफ दो मैच खेले थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Aug 2022, 11:39 AM IST

arjun.png

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर।

Arjun Tendulker to play domestic cricket for Goa: पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जब से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है हर किसी की उनपर निगाहें रहती हैं। वे आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब अर्जुन ने एक चौंकने वाला फैसला लिया है। जिसके चलते वे एक बार फिर चर्चा में हैं। अर्जुन अब मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। उन्होंने 2022-23 के सत्र में गोवा की ओर से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गोवा के प्रशिक्षण सत्र में भाग ले रहे हैं और सीजन के राज्य के पेशेवर खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं। वह दो टी20 मैच मुंबई के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, "करियर के इस मोड़ पर अर्जुन के लिए मैदान पर अधिक से अधिक समय रहना महत्वपूर्ण है। हमारा मानना है कि इस बदलाव से अर्जुन के अधिक प्रतिस्पर्धी मैचों में खेलने की संभावना में सुधार होगा। वह अपने क्रिकेट करियर के एक नए चरण की शुरूआत करे रहे हैं।"

गोवा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सूरज लोटिलकर ने कहा कि राज्य की टीम को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत है और अर्जुन ने दिलचस्पी दिखाई है। हम आम तौर पर पेशेवरों की भर्ती करते हैं और अगर वह हमारी टीम की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं तो उन्हें चुना जाएगा। यह हमारे चयनकर्ताओं पर निर्भर है।"

22 वर्षीय अर्जुन पिछले सीजन में लीग चरण में मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे, लेकिन नॉकआउट के लिए जगह नहीं बना सके। मुंबई में उपलब्ध प्रतिभा की गुणवत्ता को देखते हुए यह युवा खिलाड़ी किसी भी स्तर पर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने उम्मीद जताई कि इस कदम से अर्जुन के करियर को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग से जुड़ेंगे धोनी!, BCCI से मांगी इजाजत

अंकोला ने कहा, "हमने उन्हें पिछले साल रणजी ट्रॉफी के लिए चुना था, लेकिन वह इलेवन में जगह नहीं बना सके वह एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें केवल कुछ मैच का समय चाहिए ताकि वह अपनी क्षमताओं को साबित कर सके। मुझे उम्मीद है कि यह स्विच उन्हें बेहतर बनाएगा।"

घरेलू सत्र इस साल 8 सितंबर से शुरू हो रहा है, लेकिन असली अंतर-राज्यीय प्रतियोगिता जो अर्जुन के लिए एक अवसर प्रदान कर सकती है, वह दो महीने में होगी, जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर (लीग चरण) तक चल रही होगी। गोवा पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में एक ड्रॉ और दो हार के साथ चौथे स्थान पर रहा था। देश का प्रमुख घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट इस साल 13 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ें- उर्वशी ने पंत दिया करारा जवाब, 'छोटू भैया' बुलाते हुए कहा - मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम..