सचिन ने कहा, 'वर्ल्ड कप से पहले हमें इंग्लैंड की परिस्थितों को समझना होगा, एक या दो मैच इधर-उधर जा सकते हैं। टीम को तो प्रैक्टिस मैचों का फायदा उठाना चाहिए, अभ्यास मैचों के जरिए ही पिच को भी जानना चाहिए। मैं अभी से परेशान नहीं होऊंगा। कभी कभार टीम अलग संयोजन से खेलने की कोशिश करती है। सभी टीमें अपने अंतिम एकादश के बारे में सुनिश्चित नहीं होती हैं। इसके लिए कई गेंदबाजों और बल्लेबाजों को आराम दिया जाता है। कोई भी अपने सही अंतिम एकादश का खुलासा नहीं करना चाहता। भी टीमें तैयारी कर रही हैं, इन हालात में अलग संयोजन उतार रहीं है कि कौन सा उनके लिए कारगर रहेगा।'