सचिन ने कबीर की वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि, ''जूनियर कैफ ने बड़ी ही खूबसूरती से कवर ड्राइव लगाया, शाबाश, हमेशा खेलते रहो।'' जिसके बाद कैफ ने सचिन के इश वीडियो को रीट्वीट किया और लिखा कि, ''नेट्स में आपकी गेंदों को खेलने में हमेशा दिक्कत होती थी, चाहे वो लेग स्पिन हो, ऑफ स्पिन हो, या फिर कटर हो। लेकिन मेरा बेटा कबीर आपकी गेंदों को काफी अच्छे से खेल रहा है। और जैसा कि आप कहते हैं कि जब हम हमेशा खेलते रहेंगे तो भारत बदल जाएगा। हमेशा आपके साथ हूं।''