
Sachin Tendulkar Statement On Domestic Cricket: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन और दायें हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने और घरेलू क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देने के चलते सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया है। जिसके बाद चारों ओर इसपर चर्चा हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने इसे बीसीसीआई का अच्छा फैसला बताया है। वहीं कुछ ने आलोचना भी की है।
इसी बीच महान पूर्व बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट को लेकर एक ट्वीट किया है। सचिन ने ईशान और श्रेयस का नाम लिए बिना कहा है कि रणजी ट्रॉफी नई प्रतिभा की पहचान देता है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'इससे राष्ट्रीय खिलाड़ियों को कभी-कभी बेसिक्स को फिर से खोजने का मौका मिलता है। अपने पूरे करियर के दौरान मुझे जब भी मौका मिला मैं मुंबई के लिए खेलने के लिए जुनूनी रहा। हमारे ड्रेसिंग रूम में लगभग सात-आठ भारतीय खिलाड़ी ऐसे थे जो मेरे साथ रणजी खेलकर आए थे और उनके साथ खेलना मजेदार अनुभव था।' सचिन ने आगे लिखा, 'जब भारत के खिलाड़ी अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलते हैं, तो इससे युवाओं के खेल की क्वालिटी बढ़ती है और कभी-कभी नई प्रतिभा की पहचान होती है। यह राष्ट्रीय खिलाड़ियों को कभी-कभी बुनियादी पहलुओं को फिर से खोजने का मौका भी देता है।'
Published on:
6 Mar 2024, 3:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.