3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिद्धिमान साहा ने बदले बल्लेबाजी के तेवर, टीम में ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है मुश्किल

टीम इंडिया ने भारत में टेस्ट मैच के लिए वृद्धिमान साहा को ऋषभ पंत की जगह ली है। इस मैच में उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 4 Oct 2019, 8:38 AM IST

Wriddhiman Saha

विशाखापत्तनम : ऋषभ पंत ने जब भारतीय क्रिकेट टीम में कदम रखा तो इंग्लैंड के खिलाफ पहली ही सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया था कि उनमें जबरदस्त प्रतिभा है। इसके बाद जोर-शोर से टीम मैनेजमेंट, बीसीसीआई चयन समिति और दिग्गज खिलाड़ी उनके पक्ष में उतर आए। इसके बाद तो लगा कि महेंद्र सिंह धोनी का एक मजबूत विकल्प टीम इंडिया को मिल गया है और आने वाले लंबे समय तक किसी के लिए भी उन्हें टीम इंडिया से बाहर करना मुश्किल होगा। लेकिन अपनी लापरवाह बल्लेबाजी के कारण एक साल में ही टीम मैनेजमेंट का उन पर वह विश्वास नहीं रहा तो चयनकर्ता भी उनके विकल्प की तलाश में जोर-शोर से लग गए हैं। इसके अलावा उनकी विकेट कीपिंग भी अच्छी नहीं बताई जा रही है। इसी कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्हें टीम से बाहर कर अनुभवी विकेटकीपर वृद्धिमान साहा को मौका दिया गया। माना गया कि भारत की टर्निग ट्रैक पर साहा उनसे बेहतर विकेट कीपिंग कर सकेंगे तो निचले मध्यक्रम में वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इसलिए चोटिल होकर टीम से बाहर हुए साहा को 20 महीने बाद टीम में वापस अपनी जगह मिल गई। हालांकि वह विंडीज दौरे पर भी भारत की टेस्ट टीम में थे, लेकिन वहां वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए थे।

जरूरत के हिसाब से की बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ साहा जब पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आए तो टीम इंडिया ने उस वक्त तक छह विकेट खोकर 457 रन बनाए थे और भारतीय टीम को इस वक्त जरूरत एक ऐसे पिंच हिटर की थी जो तेजी से रन बनाकर भारत को इस स्थिति में पहुंचा दे कि टीम इंडिया पारी घोषित कर दक्षिण अफ्रीका को आज कुछ देर के लिए खेलने के लिए बुला सके। उनसे पहले बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी इस काम में खरे नहीं उतर पाए थे। वह तेजी से रन नहीं बना रहे थे। यहां से साहा ने जडेजा के साथ मोर्चा संभाला। हालांकि जडेजा धीमी बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन साहा ने तेजी से 16 गेंद पर 21 रन बना डाले वह जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 494 रन हो चुका था। उनके आउट होने के तुरत बाद 502 रनों पर भारत ने पारी घोषित कर दी। इसके बाद विकेट कीपिंग में भी साहा ने शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका के 20 ओवर की पारी में एक भी बाई रन नहीं दिए। इसके अलावा अश्विन की गेंद पर एक मुश्किल कैच भी पकड़ा। अगर उनका ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा तो वह पंत की वापसी मुश्किल कर सकते हैं।

बता दें कि दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका 39 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में आ चुकी है।