25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / तबाह हो रहा है इस भारतीय क्रिकेटर का घर, लोगों से मदद की लगाई गुहार

तबाह हो रहा है इस भारतीय क्रिकेटर का घर, लोगों से मदद की लगाई गुहार

केरल के इस संकट के समय पर पूरा देश उसके साथ खड़ा है। ऐसे में केरल के रहने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने केरल के लोगों की मदद के लिए 15 लाख रुपये का दान दिया है। साथ ही उन्होंने दूसरे लोगों से भी मदद की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Aug 2018, 5:29 PM IST

samson

तबाह हो रहा है इस भारतीय क्रिकेटर का घर, लोगों से मदद की लगाई गुहार

नई दिल्ली। इन दिनों केरल भारी प्राकृतिक संकट से जूझ रहा जिसके चलते वहां बड़ी मात्रा में जान मान की हानि हुई है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 350000 लोग इस से प्रभावित हो चुके हैं। पिछले कई सालों में ये देश में आई सबसे भीषण आपदा है। आर्मी और स्थानीय लोग लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं। केरल के इस संकट के समय पर पूरा देश उसके साथ खड़ा है। ऐसे में केरल के रहने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने केरल के लोगों की मदद के लिए 15 लाख रुपये का दान दिया है। साथ ही उन्होंने दूसरे लोगों से भी मदद की मांग की है।

पीड़ितों की मदद के लिए 15 लाख रूपए दिए
केरल में पिछले 100 सालों की सबसे भयानक बाढ़ आई हुई है। सैकड़ों लोग इस प्राकृतिक आपदा में अपनी जान गंवा चुके हैं, ऐसे में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए अब संजू सैमसन ने हाथ बढ़ाया है। संजू ने पीड़ितों की मदद के लिए 15 लाख रूपए दिए हैं। साथ ही लोगों से गुजारिश की है कि वे भी केरल की मदद करें। संजू के पिता विश्वनाथ सैमसन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को 15 लाख का चेक सौंपा। सैमसन ने कहा ये पब्लिसिटी के लिए नहीं है। मैं दुनिया को बिना बताए दान करता हूं। ये समय लोगों के बीच जागरुकता लाने का है। मेरे जैसे लोगों को ही ये करना होगा। मुझे लगता है कि मेरे ऐसा करने से लोग आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे।''

सैमसन ने लगाई मदद की गुहार
सैमसन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर केरल में बाढ़ के हालात को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने फेसबुक पर लोगों से सीएम रिलीफ फंड में दान करने की अपील की है। उन्होंने सीएम रिलीफ फंड के लिंक को फेसबुक पर टैग करते हुए लिखा कि यह वक्त है, जब लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसी स्थिति में जितनी मदद की जाए वो कम है। इस बाढ़ में कई लोगों ने अपनों को खो दिया है। ऐसे में लोगों के साथ खड़े होने और उनकी मदद करने का समय है। बता दें सैमसन इन दिनों भारत ए के लिए खेल रहे हैं और देश के बाहर हैं।