2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Indians के हुए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, बहन सारा ने यूं जताई खुशी

Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। सारा तेंदुलकर ने भाई के आईपीएल में बिकने पर पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 14 Feb 2022, 7:22 PM IST

Sara Tendulkar reacts after Arjun Tendulkar bought by MI

Sara Tendulkar and Arjun Tendulkar

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को 30 लाख रुपए देकर अपने साथ जोड़ने का फैसला किया। अर्जुन के बिकने पर उनकी बहन सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। सारा तेंदुलकर ने अपनी स्टोरी में एक मजेदार फोटो लगाई जिसमें अर्जुन व मुंबई इंडियंस को टैग करते हुए हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है। अर्जुन और सारा एक दूसरे के बेहद करीब हैं। आईपीएल की पिछली नीलामी में भी जब अर्जुन को मुंबई की टीम ने खरीदा था तब सारा ने खुशी जाहिर की थी वहीं अर्जुन के ट्रोल होने पर उन्होंने अपने भाई का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को काफी खरी-खोटी सुनाई थी।

अर्जुन का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। अर्जुन के लिए इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के अलावा गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगाई थी लेकिन, आखिर में एक बार फिर अर्जुन मुंबई के ही हुए। मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने के बाद अर्जुन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद वो फिर से काफी ट्रोल हो रहे हैं।

मालूम हो कि आईपीएल नीलामी के दौरान ईशान किशन पर पैसों की बारिश हुई। ईशान किशन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा। ईशान किशन के अलावा आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में भारतीय तेज गेंदबाजों का भी बोलबाला रहा।


दीपक चाहर, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान ऐसे गेंदबाज बनकर उभरे जिनको खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने पानी की तरह पैसा बहाया। आईपीएल 2022 की नीलामी में कुल 204 खिलाड़ी 551.7 करोड़ रुपए में बिके।
यह भी पढ़ें: 'अब घोड़े की रेस में गधे भी दौड़ेगे', 30 लाख में बिके अर्जुन तेंदुलकर ने डाला VIDEO तो हुए ट्रोल