2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: चोटिल होने के बाद भी टीम से जुड़े रहेंगे शाहीन अफरीदी, ये है बड़ी वजह

Asia Cup: एशिया कप में एक बार फिर भारत की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। चोटिल होने के बाद भी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टीम से जुड़े रहेंगे आइए आपको इसके पीछे बड़ी वजह बताते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 21 Aug 2022, 9:26 PM IST

shaheen_afridi_odi.jpg

Shaheen afridi

Asia Cup 2022: एशिया कप शुरू होने से पहले भारत के लिए राहत की खबर यह थी कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोटिल हो गए हैं। बता दें कि पिछले साल यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हराने में शाहीन अफरीदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत के टॉप आर्डर को बिखेर कर रख दिया था। केएल राहुल, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज उनकी गेंदों को समझ नहीं पाए थे। और अब एशिया कप 2022 से शाहीन के बाहर होने के बाद भी टीम इंडिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। वह एशिया कप के दौरान पाकिस्तान टीम के साथ बने रहेंगे। आइए आपको इसके बारे में और जानकारी देते हैं

ये है बड़ी वजह

गौरतलब है कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी का यह अगुआ गेंदबाज घुटने की चोट की वजह से एशिया कप 2022 से बाहर हो गया है। इस वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ भी घरेलू T20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार घुटने की चोट के इलाज के लिए शाहीन अफरीदी दुबई में ही अपनी रिहैब प्रक्रिया पूरी करेंगे और एशिया कप में पाकिस्तान टीम के साथ बने रहेंगे। हालांकि वह एशिया कप टीम से बाहर हो गए हैं लेकिन वह पाकिस्तानी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने के बाद वकार यूनिस ने टीम इंडिया पर कसा तंज

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी और उस्मान क़ादिर (शाहीन अफरीदी के रिप्लेसमेंट का ऐलान होना बाकी)