3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO: 37 वर्षीय शाहिद आफरीदी ने पकड़ा ऐसा कैच जिसे देखकर पूरा स्टेडियम रह गया दंग
Play video

VIDEO: 37 वर्षीय शाहिद आफरीदी ने पकड़ा ऐसा कैच जिसे देखकर पूरा स्टेडियम रह गया दंग

पाकिस्तान सुपर लीग में शुक्रवार को कराची किंग्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 19 रनों से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 24 Feb 2018, 1:18 PM IST

नई दिल्ली। आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान में शुरू हुए पाकिस्तान क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन का आगाज हो चुका है। शुक्रवार को इसके दूसरे मुकाबले में कराची किंग्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 19 रनों से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई। इस तरीके से कराची किंग्स ने इस मैच को 19 रनों से अपने नाम कर लिया।

इस मैच में शाहिद आफरीदी ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर पूरा स्टेडियम दंग रह गया। आफरीदी ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे उमर आमीन को कैच करा कर आउट करवाया। उमर आमीन कराची किंग्स के सामने और मुश्किलें खड़ी करते मोहम्मद इरफान की गेंद पर शाहिद अफरीदी ने कैच पकड़ उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया।

शाहिद अफरीदी ने बाउंड्री लाइन के नजदीक जाकर इस कैच को एक हाथ से पकड़ा और फिर गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद उन्होंने अपने आपको संभालते हुए एक बार फिर गेंद को अपने हाथों में ले लिया। शाहिद अफरीदी के इस कैच को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के अलावा साथी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। अफरीदी इस मैच में अपने बल्ले से 4 रन और गेंद से एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।