आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी पहले भी कश्मीर मामले पर विवादित बयान दे चुके हैं, जिसके बाद उन्हें भारतीय फैंस ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अफरीदी अक्सर कश्मीरियों के हक की बात का ढकोसला करते रहे हैं। हाल ही में शाहिद अफरीदी ने अपनी किताब में कश्मीर का जिक्र करते हुआ कहा था कि 'कश्मीर कश्मीरियों का है, ना भारतीयों का और ना पाकिस्तानियों का. प्रथम एवं सर्वोच्च तथ्य यह है कि कश्मीर, कश्मीर के लोगों का है।'