
Asia cup final 2022: एशिया कप 2022 का फ़ाइनल मुक़ाबला मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका ने सुपर 4 के तीनों मुक़ाबले जीते हैं। वहीं पाकिस्तान ने भारत और अफ़ग़ानिस्तान को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई है। इस ख़िताबी मुक़ाबले से पहले पाकिस्तानी फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। टीम के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी अब फिट हो गए हैं और फ़ाइनल में खेलने के लिए तैयार हैं।
दहानी को सुपर 4 राउंड के दौरान साइड स्ट्रेन की वजह से भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खिलाया था। उसके बाद से वे बाहर हैं। उन्हें यह चोट हांगकांग के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुताबिक अब वे फिट हैं और फ़ाइनल के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने गेंदबाजी का अभ्यास भी फिर से शुरू कर दिया है।
दहानी की वापसी का फायदा टीम को मिलेगा। लेकिन उनकी वापसी मोहम्मद हसनैन के लिए मुश्किल का सबब बन सकती है। अगर दहानी टीम में आते हैं हसनैन को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। दहानी भारत के खिलाफ कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे लेकिन बल्ले के साथ 16 रन का योगदान दिया था। हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 7 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। हांगकांग के खिलाफ दहानी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। दहानी ने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 2 वनडे और 4 टी20 मैच खेले हैं। और कुल 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
बता दें सुपर 4 का आखिरी मुक़ाबला शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस लो स्कोरिंग मैच में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम फिरकी गेंदबाज वानिंदु हसरंगा के सामने तिक नहीं पाई और 121 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान ने लिए बाबर ने 30 और मोहम्मद नवाज़ ने 26 रन बनाए। वहीं हसरंगा ने 3, महीष तीक्षणा और प्रमोद मदुशनी ने 2-2 विकेट लिए।
श्रीलंका ने निसंका की 48 गेंद में पांच चौकों और एक सिक्स से नाबाद 55 रन की पारी और भानुका राजपक्षे (24) के साथ उनकी चौथे विकेट की 51 रन की साझेदारी से 17 ओवर में ही पांच विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान दासुन शनाका ने भी 16 गेंद में 21 रन बनाए। श्रीलंका की टीम सुपर चार चरण में अजेय रही।
Published on:
10 Sep 2022, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.