3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान बने अब महिला क्रिकेट टीम के मालिक!

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान अब एक महिला क्रिकेट टीम के मालिक बन गए हैं। बता दें कि वह पहले से ही आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स के मालिक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 18 Jun 2022, 4:18 PM IST

Shahrukh khan

Shahrukh khan

शाहरुख खान (Shahrukh khan) जो बॉलीवुड के एक दिग्गज और मशहूर अभीनेता है। वह आए दिन नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को विश्व भर में फैलाते जा रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक हैं। इसके बाद उन्होंने एक और टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स (ABKR) खरीदी और अब उन्होंने सीपीएल में वीमेन टीम त्रिबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) भी खरीदी है। इससे पहले वह पुरूष टीम त्रिबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के पहले से मालिक थे। आपको बता दें कि इस साल वूमेंस सीपीएल (WCPL) का पहला सीजन खेला जाएगा, जिसमें शाहरुख खान की नई टीम हिस्सा लेती हुई नजर आएगी

Shahrukh khan ने ट्विटर पर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा 'यह केकेराइडर्स, एडीकेराइडर्स और निश्चित रूप से टीकेराइडर्स के लोगों के प्यारे समूह के साथ हम सभी के लिए एक खुशी का क्षण है। आशा है कि मैं इसे लाइव देखने के लिए वहां पहुंच सकूंगा'

यह भी पढ़ें - England vs Netherland: सर्वोच्च स्कोर से लेकर सबसे ज्यादा छक्के तक, मैच में बने ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

बता दें कि वेस्टइंडीज में पुरुष सीपीएल (CPL) के बाद अब महिला सीपीएल (WCPL) भी खेला जाएगा। जिसकी शुरुआत 30 अगस्त से होगी, इसके साथ ही त्रिबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) लाल जर्सी में इस प्रतियोगिता में भाग लेती हुई नजर आएगी।

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने क्रिकेट टीम खरीदने की शुरुआत साल 2008 में मेहता ग्रुप के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से की थी। इसके बाद उन्होंने सीपीएल में त्रिबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) को 2015 में खरीदा और अभी पिछले महीने ही यूएई T20 लीग में अबू धाबी नाइट राइडर्स (ADKR) टीम को भी खरीदा। इसके बाद शाहरुख खान की नई वूमेन नाइट राइडर्स की टीम CPL में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

लोगो ने दिए मजेदार रिएक्शन