अगर टॉप-10 की बात करें तो अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के दो-दो आलराउंडर टॉप-10 में हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान और मोहम्मद नबी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं तो वहीं पाकिस्तान के इमाद वसीम चौथे और मोहम्मद हफीज सातवें स्थान पर हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटर नंबर पांच पर और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स नंबर छह पर हैं। विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं, जबकि जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 9वें नंबर पर और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज 10वें नंबर पर हैं।